
करोडों रूपए फूंक दिए प्रतिबंधित आतिशबाजी में,हापुड बना गैस का चैम्बर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में प्रतिबंधित आतिशबाजी खूब बिकी और लोगों ने देर रात तक पटाखे चलाए और रात भर ऊंची आवाज वाले पटाखे की आवाज गूंजती रही तथा प्रदूषण को खूब बढावा मिला और सांस लेना भी दूभर रहा।ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हापुड गैस का चैम्बर बन गया है।
जनपद में पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे तथा आतिशबाजी के खिलाफ जमकर अभियान चलाया और कई करोड रुपए के पटाखे पकडे तथा आरोपी जेल भेजे,फिर भी ऐसा लगता है कि धंधेबाज चोरी छिपे आतिशबाजी बेचने से बाज नही आए।
लोगों ने सोशल मीडिया पर आतिशबाजी की वीडियो व फोटो को जमकर साझा किया है।
एक अनुमान के मुताबिक करीब दस करोड रुपए की आतिशबाजी हापुड में बिक गई होगी,जो पुलिस कार्रवाई को खुली चुनौती है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


































