
आईडीए ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। इंडियन डेंटल एसो. ने की जनपद इकाई ने दीपावली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईडीए हापुड़ के अध्यक्ष डॉ. अनूप सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व जीवन में समाज में रोशनी भरने व ऊर्जा को बढ़ाने वाला पर्व है। इस पर्व को सभी मिलकर मनाएं। इस मौके पर दंत चिकित्सकों के परिवार के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कई प्रकार गेम्स खेलकर मनोरंजन किया। रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सभी का उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर आईडीए सचिव डॉ. आशीष, ज्वाइंट सेक्रेट्री डॉ. नितिन गोस्वमी, कोषाध्यक्ष डॉ. शशांक गर्ग, ज्वाइंट कोषाध्यक्ष डॉ. गरिमा बाटला, डॉ. मानसी, डॉ. नवीन मित्तल, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. पूनम लाल, डॉ. जेेके गुप्ता, डॉ. जूलिया गुप्ता आदि मौजूद रहे।
“मिठास द पेठा शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं 25 से अधिक पेठे की वैरायटी: 9720932379, 9456458713
































