त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह, अपर जिला अधिकारी जयनाथ यादव, व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह के साथ जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन को लेकर जनपद के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गए हैं व उनका भली प्रकार निर्वहन करें निर्धारित तारीखों के अंतर्गत जोनल मजिस्ट्रेट बूथों का भ्रमण कर लें तथा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों का गहनता से निरीक्षण करें ।उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास खंडों का मानचित्र कंप्यूटराइज होना चाहिए। उपनिदेशक कृषि मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु प्रोजेक्टर की पर्याप्त व्यवस्था करें। नामांकन स्थलों की व्यवस्था परिपूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि छोटी-छोटी फ्लेक्सी बनवा कर लगवा दें ।वेरी केटिंग लगवा देंl एडीओ पंचायत सभी व्यवस्थाएं देख लें जिला अधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी से कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु समय से बसें उपलब्ध करा दें और जिला आपूर्ति अधिकारी बसों पर स्टीकर लगवा दें जिससे पोलिंग पार्टियों को बसे ढूंढने में परेशानी न हो। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगवाए जाएं प्राथमिक विद्यालयों के खराब हैंडपंप ठीक कराएं जिससे पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू रहे प्रत्येक विकास खंड पर एक कंट्रोल रूम बनेगा और तीन- तीन सेट कंप्यूटर के प्रत्येक विकास खंड पर व्यवस्थित कराए जाएंगे। विकास खंडों पर जनरेटर की व्यवस्था रहनी चाहिए उन्होंने एक्शन विद्युत को निर्देश दिए कि निर्वाचन के दौरान विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से रहे ।उन्होंने दिव्यांग जनकल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र एक व्हीलचेयर जरूर होनी चाहिए ।संबंधित अधिकारी कम्युनिकेशन प्लान की बुकलेट बना ले ए एम एफ की व्यवस्था कर ली जाए उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना स्थलों पर मोबाइल शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था भली भांति होनी चाहिए। निर्वाचन अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना मेरी अनुमति केकिसी भी तरह अवकाश पर नहीं रहेगा । बैठक में सभी उप जिला अधिकारी अधिशासी मुख्य चिकित्सा अधिकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद जिला विकास अधिकारी वह सभी खंड विकास अधिकारी सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।








Related Posts

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
error: Content is protected !!