
गढ़: फायरिंग की घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में सैलून की दुकान के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की है। मुख्य आरोपी विनीत को रिमांड पर लेकर आई पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर पिस्टल बरामद कर ली है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले मेरठ के गांव किठोर के गांव भड़ोली का रहने वाला सतीश प्रधान का भतीजा शिवम 10 दिन पहले गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में बाल कटवाने आया था। वहां पर शिवम पर विनीत ने फायरिंग कर दी थी। सतीश प्रधान ने विनीत, राहुल और रॉबिन को भी नामजद कर दिया था। घटना के बाद विनीत ने मेरठ न्यायालय में सरेंदर कर दिया था। उसके बाद पुलिस आरोपी को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर पिस्टल बरामद की है। सीओ ने बताया कि विनीत को रिमांड पर लेकर फायरिंग की घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
“मिठास द पेठा शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं 25 से अधिक पेठे की वैरायटी: 9720932379, 9456458713































