
मन्दिर के वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से निकाली भव्य श्री श्याम शोभायात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ग्राम कुचेसर में किठौर रोड पर स्थित प्राचीन श्री नव दुर्गा एवम गुरुगोरख नाथ मन्दिर का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया जिसके उपलक्ष्य में सर्व प्रथम प्रात: हवन का आयोजन कर सभी भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना करते हुए आहुति डाली। उसके बाद भंडारा महाभोग प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमे भक्तों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उसके बाद शाम 06:00 बजे से इंडस ग्लोबल स्कूल से भव्य श्री श्याम शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे श्री गणेश जी, शिव जी महाराज, लड्डू गोपाल, माँ महाकाली अखाडा, श्री गुरु महाराज व श्री श्याम प्रभु खाटू वालो का भव्य फूल बंगला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा स्कूल से शुरू होकर कुचेसर चौपला होते हुए रेलवे रोड से किठौर रोड स्थित प्राचीन श्री नवदुर्गा एवम गुरु गोरख नाथ मन्दिर पर महा आरती के साथ विश्राम हुई। इस अवसर पर जगह जगह भक्तो ने पुष्प वर्षा कर व आरती कर भोग लगाकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा विश्राम के बाद भी समिति द्वारा भंडारा महाभोग प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत त्रिलोकचंद गुरु जी, संजय शर्मा, देवांश शर्मा, राजा शर्मा, देवेश शर्मा ,नरेश शर्मा, हर्ष शर्मा, राजेंद्र सिंह ओलख, ध्रुव, नव, सुभाष प्रधान, कुलदीप, सचिन, मनीष, बांटी, संजीव, ललित, शिवम, विशाल, प्रिंस, आकाश, पिंटू, मनवीर, दीपक, अमरीश, जातिन सहित सेकड़ो की संख्या मे भक्त मौजूद रहे।
रिद्धिमा मेकओवर करवा चौथ के लिए लेकर आए हैं स्पेशल ऑफर, 499/- से शुरू: 7417707350































