
ट्रकों से राशन चोरी करने का मामला, 5 लाख का लगा जुर्माना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एफसीआई से निकले ट्रकों को मोदीनगर रोड पर स्थित ढाबे पर रोककर राशन का गेहूं निकालकर वजन पूरा करने के लिए पानी का छिड़काव करने के मामले में जुर्माना लगाया गया है। हालांकि मामले में 11 लोगों के खिलाफ अगस्त के महीने में ही मुकदमा दर्ज हुआ था। जुर्माना जमा ना करने पर ट्रकों की नीलामी की जाएगी।
ज्ञात हो कि 20 अगस्त की रात जिलाधिकारी के आदेश पर एडीएम संदीप कुमार ने कई विभागों के अधिकारियों की टीम के साथ मोदीनगर रोड पर स्थित एक ढाबे पर छापा मारा था। इस मामले में गाजियाबाद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव ने हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एफसीआई से अंत्योदय एवं पीएचएच कार्ड धारकों का गेहूं और चावल, परिवहन ठेकेदारों के ट्रकों के माध्यम से गाजियाबाद आता है। जिला गाजियाबाद के प्रथम केंद्र पर मैसर्स बुलंद लॉजिस्टिक लिमिटेड फॉर्म हैंडलिंग एवं परिवहन ठेकेदार के रूप में नियुक्त है। 20 अगस्त को फर्म के माध्यम से 15 ट्रकों को भेजा गया। इनमें से खाद्यान्न से लदे आठ ट्रक मोदीनगर रोड के गांव बदनौली स्थित चौधरी का निरीक्षण के समय खड़े पाए गए। संदेह होने पर जांच की तो असलियत का पता चला। जांच में पता चला कि छह ट्रकों में कम और दो ट्रकों में अधिक वजन पाया गया। इसके बाद एडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने सभी आठ ट्रकों पर ₹5,00,000 का जुर्माना लगाया। यदि जुर्माना नहीं जमा किया गया तो ट्रकों की नीलामी कराकर जुर्माने की राशि वसूली जाएगी।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053

























