हापुड में कांग्रेसियों ने मनाई वाल्मीकि जयंती












हापुड में कांग्रेसियों ने मनाई वाल्मीकि जयंती
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जिला कांग्रेस कमेटी हापुड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रेलवे स्टेशन स्थित वाल्मीकि जी के मंदिर पर एकत्रित हुए और महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी संस्कृत रामायण के प्रथम रचयिता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत के प्रथम महाकाव्य के साथ संसार का पहला श्लोक भी कहे है जिसके पश्चात ही रामायण की रचना हुई हैं। प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना करने के कारण ब्राह्मण (वाल्मीकि) जी आदिकवि कहलाये।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला।कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा,आई सी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, यशपाल सिंह ढीलौर, पूरणमल आनंद, कपिल शर्मा, अनुज कुमार एडवोकेट,भरतलाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, चौधरी पंकज शर्मा, सुखपाल गौतम, कुसुम लता, राजकुमार धींगान, धर्मेंद्र कश्यप, प्रेम कुमार, मेजर शौकीन चौधरी, सुबोध शास्त्री, शिवम् कुमार, गोपाल भारती, तरुण गौतम आदि मौजूद रहे।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!