
108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। एंबुलेंस में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। दोनों स्वस्थ हैं जिन्हें सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया गया।
गुरुवार की देर रात हापुड़ के मोहल्ला कोटला सादात स्थित नई पानी की टंकी के पास रहने वाली बंटी की पत्नी निशा को प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा अधिक होने पर 108 एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस जब महिला को लेकर अस्पताल की ओर दौड़ रही थी तो रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा काफी तेज हुई जिसके बाद एंबुलेंस में ईएमटी प्रमोद कुमार ने रास्ते में एंबुलेंस को रुकवाया। इसके बाद बृजेश ने एंबुलेंस को सड़क किनारे रोका। प्रमोद कुमार ने बृजेश की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464































