
दर्जी, नाई, कुम्हार, लोहार, हलवाई, राजमिस्त्री व बढई के लाभार्थियों को सुनहरा अवसर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हापुड़ कार्यालय में ऑन-लाईन प्राप्त विभिन्न ट्रेडों में भरे आवेदनों जैसे- दर्जी, नाई, कुम्हार, लोहार, हल्वाई, राजमिस्त्री व बढई के लाभार्थियों का चयन, दिनांक 08.10.2025, 09.10.2025 एवं 10.10.2025 को प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे के मध्य कक्ष संख्या- 124, विकास भवन हापुड़ में चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
अतः सभी आवेदकों से अनुरोध है कि दिनांक 08.10.2025, 09.10.2025 एवं 10.10.2025 को प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे के मध्य कक्ष संख्या- 124, विकास भवन हापुड़ में अपने आवेदन पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित विकास भवन हापुड़ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। वे आवेदक जो पूर्व साक्षात्कार में सम्मिलित नहीं हो पाये है उन आवेदनकों का साक्षात्कार भी उक्त निर्धारित दिवसों में किया जायेगा।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158





























