
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर नयागांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। इस दौरान कई लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मामला शुक्रवार का है जब पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर नयागांव में दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने जितेंद्र व कैलाश
पुत्रगण सोमनाथ, नीरज पुत्र देशराज, हेमंत पुत्र सोमवीर, लोकेश व दीपक पुत्रगण रामवीर निवासीगण अहमदपुर नयागांव थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ और रोहित पुत्र अजीत तथा अनुज पुत्र भीमसेन निवासीगण मोहल्ला शुक्लान थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तीन तमंचे दो डंडे भी बरामद किए हैं।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733





























