
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी में स्थित संगम फार्महाउस में गुरुवार की रात जागरण का आयोजन किया गया जहां खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया। इस अवसर पर भक्त जमकर झूमे और अपनी आस्था का परिचय दिया। बड़ी संख्या में लोग संगम फार्महाउस में पहुंचे और आस्था के गलियारे का हिस्सा बने जिसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बाबूगढ़ के पास संगम फार्महाउस पर गुरुवार की रात बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया गया जहां भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए। फार्महाउस को फूलों, लाइटिंग से सजाया गया जहां भक्त बाबा खाटू श्याम के भजनों पर जमकर थिरके।





























