
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने हापुड़ के पक्का बाग में एक चीनी व्यापारी के यहां छापा मारा। टीम ने जाते ही दस्तावेजों, लैपटॉप, मोबाइल आदि को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारियों में अफरा-रफरी का माहौल बन गया।
मामला शुक्रवार का है जब हापुड़ के पक्का बाग में गाज़ियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एस आई बी टीम ने पक्का बाग में चीनी के एक बड़े व्यापारी के ठिकाने पर छापा मारा जिसके बाद टीम ने जाते ही दस्तावेजों आदि को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर





























