
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना देहात के पास शुक्रवार को एक ट्रक फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे आ गिरा। इस दौरान ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसमें लदा सामान सड़क पर बिखर गया। ट्रक इस दौरान हाइवे पर लटक गया जिसकी वजह से यातायात भी बाधित हो गया।मामला शुक्रवार का है जब एक ट्रक कहीं जा रहा था। जैसे ही वह देहात थाने के पास हाईवे पर पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक डिवाइडर की रेलिंग तोड़ता हुआ सर्विस रोड को पार कर कच्चे रास्ते पर गिर गया। केबिन कच्चे रास्ते पर गिरा जबकि उसके पीछे का हिस्सा सर्विसलेन से होते हुए फ्लाईओवर तक लटक गया। ट्रक में लदा सारा माल नीचे आ गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकाला और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।































