
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड में दशहरे पर्व पर चल रहे श्रीराम रामलीला महोत्सव के दौरान गुरुवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पत्रकार संजय त्यागी के साथ मेले की कवरेज के दौरान कुछ लोगों ने अभद्रता की। जलपरी प्रदर्शनी की कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ कुछ दबंगों ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। घटना का वीडियो वहां मौजूद कैमरामैन ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पत्रकार संगठन और साथी मीडिया कर्मियों ने कहा कि कवरेज करना उनका अधिकार है और इस तरह की बदसलूकी अस्वीकार्य है। घटना को लेकर रामलीला समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि जब सार्वजनिक मंच पर कवरेज कर रहे पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? वहीं, पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पत्रकारों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601































