
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद युवा शक्ति के द्वारा नवरात्रों में कन्या पूजन का कार्यक्रम दो स्कूलों शिवा प्राथमिक पाठशाला, कलेक्टरगंज हापुड़ और सच्चिदानंद पाठशाला, फ्री गंज रोड हापुड़ पर किया गया। इस अवसर पर बेटियों को तिलक लगाकर और चुन्नी उड़ाकर उनका अभिनंदन किया गया।
संस्था द्वारा सभी बच्चों को कॉपियां, पेन, स्टेशनरी किट, फल और समोसे वितरित किए गए। उपाध्यक्ष महिला सहभागिता रचना जिंदल ने बच्चों को नित्य जीवन में अपनाने योग्य अच्छे संस्कारों एवं व्यवहारों के बारे में बताया।
बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। इस कार्यक्रम में 148 बच्चों का पूजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मार्गदर्शक सचिन गोयल, अध्यक्ष हिमांशु जैन, उपाध्यक्ष मुदित मोहन अग्रवाल, सचिव मयंक मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल, उपाध्यक्ष सेवा विवेक अग्रवाल, श्वेता गोयल एवं पारुल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में संरक्षक राजीव जिंदल, उपाध्यक्ष संस्कार अंकुर गोयल,सीमा जैन, मल्लिका मित्तल व नेहा गोयल सहित संस्था के 14 सदस्यों की उपस्थिति रही।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926




























