
👁 0 views Views
हापुड़ में ऑटो के पीछे लटक कर यात्रा करते हुए की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर में ऑटो के पीछे लटक कर यात्रा करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसी यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है। हापुड़ के तहसील चौराहा से अतरपुरा चौराहा जाने वाले रास्ते पर आर्य समाज के पास की यह वीडियो नियमों का उल्लंघन दर्शा रही है। इसमें ऑटो के पीछे लटक कर एक युवक यात्रा करता हुआ दिखाई दिया। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। संतुलन बिगड़ने पर जान भी जा सकती है। लोगों ने मामले में नाराजगी जाहिरकर इस तरह के सफर पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में























