
ड्राई डे पर शराब के संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): गांधी जयंती पर घोषित ड्राई डे के दिन गुरुवार को आबकारी इंस्पेक्टर हिमांशु कर्दम ने आबकारी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत टीम ने रामगढ़ी, शिवगढ़ी, निजामपुर, भीम नगर, नई मंडी में शराब ठेकों तथा संदिग्ध ठिकानों पर चेकिंग की। टीम ने रामगढ़ी के एक ठिकाने से 13 पव्वे मिस इंडिया ब्रांड के बरामद किए और अवैध रुप से शराब बेचने के आरोपी को धर दबोचा।
आबकारी टीम ने संदिग्ध ठिकानों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और चेतावनी दी कि शराब के अवैध कारोबार में लिप्त धंधेबाजों को बक्शा नहीं जाएगा। ड्राई डे पर आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान से हड़कम्प मचा रहा।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209





























