
जनपद हापुड़ से गिरफ्तार रोहिंग्या ने ₹4,000 देकर भारत में अवैध रूप से किया था प्रवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा में अवैध रूप से रह रहे एक रोहिंग्या नागरिक को यूपी एटीएस ने दबोचा है। ATS ने आरोपी सैयद हुसैन को सलाखों के पीछे भेज दिया है जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार रोहिंग्या नागरिक सैयद हुसैन म्यांमार के रास्ते पश्चिम बंगाल में दाखिल हुआ था जिसने भारत में फर्जी आधार कार्ड बनवाया। उसके बाद वह जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा में रहने लगा। एटीएस की नोएडा यूनिट ने सैयद हुसैन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू करदी है। नोएडा एसटीएफ में तैनात उप निरीक्षक आशीष भारद्वाज ने सैयद हुसैन पुत्र अली अहमद निवासी गांव रगमुगुना थाना रोगयाडम जिला माउगढ़ म्यांमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी वर्ष 2013 में हबीबुल्लाह नाम के व्यक्ति को ₹4,000 देकर अवैध रूप से जनपद हापुड़ आकर रहने लगा। हबीबुल्लाह फिलहाल मर चुका है जिसने भारत में लाने के लिए गिरफ्तार रोहिंग्या से ₹4,000 लिए थे। वह हावड़ा पश्चिम बंगाल से गांव गोंदी जनपद हापुड़ लाया था और फैक्ट्री में काम करना शुरू किया और फिर खिचरा में रहने लगा जिसे टीम ने बुधवार को धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेस-3 से गिरफ्तार किया। टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से टीम ने मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड बरामद किया है।
हापुड़: रिश्तों में मिठास घोल रहा ‘मेरठ स्वीट्स’, मिठाई के साथ चटपटी चाट व छोले भटूरे का चखें स्वादः 9897693627





























