
श्री चंडी मैया की जय के उद्घोष से गूंजा हापुड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां आद्या शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में बुधवार की रात हापुड़ में श्री चंडी महारानी की पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
श्री चंडी महारानी की पालकी के दर्शन करने तथा प्रसाद स्वरूप आशीर्वाद को ग्रहण करने के लिए महिलाएं, पुरुष, बालक व बालिकाएं उमड़ पड़े और हापुड़ की सड़के चंडी मैया की जय के उद्घोष से गूंज उठी। चांदी के सिंहासन पर विराजमान मां चंडी जी महारानी के स्वरूप को फूलों, लाइटों से सजे रथ में स्थापित किया गया। हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर पर चंडी महारानी की आरती की गई। मां चंडी महारानी के आलौकिक श्रृंगार के दर्शन करने हेतु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री चंडी मैया की जय के उद्घोष के साथ शोभा यात्रा शुरू हुई।
शोभा यात्रा में सिर पर कलश धारण करके तथा हाथों में धर्म पताका लिए बड़ी तादाद में महिलाएं महारानी के दरबार के आगे चल रही थी। शोभा यात्रा में शामिल बुलंदशहर की मां काली के दर्शन व करतब देखने के लिए भी सैलाब उमड़ रहा था।
शोभा यात्रा में सबसे आगे श्री गणेश जी की झांकी, नौ देवी दर्शन, श्री बांके बिहारी, खाटू श्याम बाबा, महारानी सती यज्ञ, श्री राधा बल्लभ झांकी के दर्शन कर भक्तजन निहाल हो गए।
अनेक सामाजिक संगठनों तथा श्री रमन बिहारी सेवा समिति हापुड़ के श्रद्धालुओं को प्रसाद व जल आदि वितरित किया।
हापुड़ के श्री चंडी धाम पहुंचकर चंडी महारानी की महा आरती की गई और फिर शोभा यात्रा को विश्राम दिया गया। इस अवसर पर महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और सभी ने श्री चंडी महारानी से सुख समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464





























