
गांधी जयन्ती पर पुलिस ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती गुरुवार को जनपद हापुड पुलिस ने पुलिस लाइन, पुलिस दफ्तर व थानो में श्रध्दासुमन अर्पित करके मनाई गई और उनके आदर्शो को जीवन उतारने का संकल्प लिया।
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस लाइन हापुड़ में तथा अपर पुलिसअधीक्षक विनीतभटनागर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास़्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर जवानों को कर्तव्यनिष्ठा एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित कर व मिष्ठान वितरण किया गया।इसके अतिरिक्त जनपद के थानो पर भी जयन्ती मनाई गई।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066






























