
हापुड़: शहर में तीन स्थानों पर लगेंगे रंगीन फव्वारे, 45 लाख आएगी लागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मार्ग अब रंगीन फव्वारों से रोशन होंगे। नगर पालिका परिषद हापुड़ 45 लाख रुपए से दिल्ली, गढ़ और बुलंदशहर रोड पर रंगीन फव्वारे का निर्माण कराएगी। हाल ही में जिलाधिकारी ने रात के समय निरीक्षण किया था। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक एंट्री को सुंदर और आकर्षित बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन साफ-सफाई करने के लिए भी कहा था। जिलाधिकारी के आदेश के बाद नगर पालिका के निर्माण विभाग के अधिकारी दिल्ली रोड पर एसएसवी के पास, बुलंदशहर रोड और गढ़ रोड पर गोल चक्कर के पास सड़क के बीच और साइड में भूमि की तलाश कर रहे हैं। प्रत्येक फव्वारे पर 15 लाख रुपए खर्च होगा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए रंगीन फव्वारे और पीपीपी मॉडल पर शहर को विकसित किया जाएगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























