
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कचहरी परिसर में मंगलवार को हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ऐसे में अधिवक्ताओं ने इस दौरान कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की। अधिवक्ताओं ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी बातों को रखा। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल ने बताया कि कार्यक्रम के नाम पर कुछ लोगों ने गुमराह किया। उनकी जनरल बॉडी की बैठक होनी थी जिसका अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध किया था। बिना बार एसोसिएशन की अनुमति के बार रूम में कार्यक्रम नहीं होना चाहिए था। न्यायिक अधिकारियों को भी बताया गया कि यह कार्यक्रम हापुड़ बार एसोसिएशन का नहीं था। सचिव वीरेंद्र सैनी समेत बार के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता से जल्द से जल्द जिला न्यायालय भवन का निर्माण करने की मांग की जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































