
हापुड़: आनंद विहार योजना में ग्रीन बेल्ट की भूमि को लेकर एचपीडीए को वन विभाग को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में वन विभाग और एचपीडीए आमने-सामने आ गए हैं। ग्रीन बेल्ट की जमीन को लेकर वन विभाग ने एचपीडीए को नोटिस जारी किया है। वन विभाग की भूमि पर कब्जे का आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों विभाग आमने-सामने आ गए हैं। वन विभाग ने प्राधिकरण के सचिव को विधिक कार्रवाई की चेतावनी के साथ नोटिस जारी किया है।
वन विभाग का कहना है कि आनंद विहार योजना में ग्रीन बेल्ट की संरक्षित भूमि का प्रयोग कर लिया गया है। उसके लिए विभाग ने स्वीकृति तक नहीं ली है। प्राधिकरण आनंद विहार योजना को 20 साल पहले लेकर आया था। अब इस मामले में नोटिस जारी किया गया है।
डीएफओ हापुड़ अर्शी मलिक ने बताया कि वन विभाग को मोहित कुमार द्वारा एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें सामने आया कि विभाग की भूमि का दुरूपयोग आनंद विहार योजना में किया जा रहा है। लगातार पत्राचार के बावजूद प्राधिकरण उत्तर नहीं दे रहा। यह गंभीर मामला है।
वहीं एचपीडीए के सचिव अमित कादयान ने बताया कि वन विभाग को 20 साल बाद अपनी जमीन की याद आ रही है। इतनी बड़ी योजना बिना एनओसी नहीं लाई गई होगी। इसकी पत्रावली की तलाश कर रहे हैं। पत्रावली के आधार पर विभाग को उत्तर दिया जाएगा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































