
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में बुधवार को एक ढाई फीट लंबा सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा का है जब राधे पंडित के घेर के बाहर अचानक लोगों की नजर ढाई फीट लंबे सांप पर पड़ी जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग हरकत में आया। सूचना मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने तुरंत टीम का गठन किया जिसके बाद वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद सांप को आखिर पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस दौरान सांप यहां-वहां रेंगने लगा लेकिन रवि कुमार ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

































