
बहादुरगढ़ में भाई ने की भाई की हत्या
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा में एक भाई ने ज़मीनी विवाद में अपने भाई को डंडे से पीटा जिसके बाद बुधवार को अस्पताल में घायल वीरेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि दोनों भाइयों का आपस में विवाद था। डंडे से वार कर भाई ने भाई को घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा में भाइयों में ज़मीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई 40 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र भूप सिंह पर मंगलवार की सुबह डंडे से वार कर दिया। इसके बाद वीरेंद्र घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जिसने बुधवार को दम तोड़ दिया। वीरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241

































