
हापुड़: दुकानदार के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के जवाहरगंज स्थित मंदिर वाली गली में सोमवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अतुल गोयल ने बताया कि उनकी जवाहरगंज में मंदिर वाले गली में पान की दुकान है। सोमवार की रात में दुकान का ताला लगाकर वह घर लौट रहे थे। तभी भूरी उर्फ यश अपने अज्ञात साथियों के साथ आया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर मार पिटाई की और लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल चिकित्सक के यहां पहुंचा और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733



























