
सदस्य ने पूछा चैम्बर 587 वर्ग गज भूमि पर किसका कब्जा है
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कमोडिटी लिमिटेड (दी चेंबर ऑफ कॉमर्स) चंडी रोड हापुड़ स्थित कार्यकाल पर कम्पनी की वार्षिक जनरल मीटिंग मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमे वर्ष 2024 2025 की बैलेंस शीट पास की गई।बैठक मंगलवार सत्यप्रकाश सीमन ने पूछा कि कम्पनी की मीटिंग की सूचना किस समाचारपत्र में प्रकाशित की गई, जिसमे बताया गया कि इसकी कोई आवश्यकता नही थी जबकि नियमो के अनुपालन मे इसका प्रकाशन जरूरी है।सीमन ने यह भी जानना चाहा कि चैम्बर के रिकॉर्ड के चैम्बर ने सन् 1925 में 3087 वर्ग गज जमीन खरीदी थी,परन्तु बिक्री के वक्त 2500 वर्गगज भूमि बताई गई, शेष 587 वर्ग गज भूमि पर किसका कब्जा है।इस उत्तर यह कह कर दिया गया कि खोज रहे है कि बाकी जमीन कहा है।
मीटिंग में एक बार पुनः ललित अग्रवाल छावनी वालों को चेयरमेन, सुरेश जिन्दल गारमेंट वालो को मैनेजिंग डायरेक्टर, दिनेश सिंघल (पी जे) डायरेक्ट, मनीष गर्ग netu को डायरेक्टर, सुभाष सिंघल को डायरेक्टर नियुक्त किया गया।
मीटिंग का संचालन सचिव महिपाल सिंह ने किया। मीटिंग में विशेष रूप से कम्पनी के सीईओ दिनेश मित्तल,कम्पनी सेक्रेट्री हरीश नित्यानंद के अलावा गिने-चुने शेयर होल्डर्स उपस्थित रहे।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069



























