
207 अपराधियों को एसपी की चेतावनी, “महिला संबंधी अपराध करेंगे तो पैरों पर चल नहीं पाएंगे”
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को महिला संबंधी अपराधों में लिप्त 207 मंचलों को कड़ी हिदायत दी कि यदि अपराध करेंगे तो अपने पैरों पर चल नहीं पाएंगे। इसी के साथ उन्होंने हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में शपथ दिलाई कि वह महिलाओं के साथ गलत व्यवहार व अपराध नहीं करेंगे। साथ ही यदि कोई अन्य करता है तो उसे भी रोकेंगे। हापुड़ के कप्तान ने सभी को कड़ा संदेश दिया और शपथ दिलवाई।
शासन के निर्देशों पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बलात्कार, छेड़छाड़ व महिलाओं से जुड़े अन्य मामलों में लिप्त 207 आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर निरोधात्मक कार्रवाई की है। उन सभी को पाबंद किया गया है जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। अन्य शेष के खिलाफ भी यह अभियान चलाया जाएगा। एसपी ने बताया कि हापुड़ नगर पुलिस ने 22, देहात ने 15, बाबूगढ़ ने 34, पिलखुवा ने 38, धौलाना पुलिस ने 16, हाफिजपुर पुलिस ने 13, गढ़ पुलिस ने 38, सिंभावली पुलिस ने 10, बहादुरगढ़ पुलिस ने 8 को पकड़ा। कुल मिलाकर 207 को पकड़ा गया जिन्हे शपथ दिला। साथ ही एसपी ने कड़ी हिदायत दी कि यदि आरोपी नहीं मानेंगे तो अपने पैरों पर चल नहीं पाएंगे।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838



























