
गढ़: ब्रजघाट किनारे फोटोग्राफर से श्रद्धालु की कहासुनी, फोटोग्राफर ने जमकर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर फोटोग्राफी करने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव खंगावली निवासी रेगिन माथुर शनिवार की शाम को गंगानगरी में गंगा स्नान व पूजा करने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि चंदा रस्तोगी निवासी बृजघाट से उन्होंने फोटो बनवाए। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद लोगों ने मामला शांत कराया। चंदा अपने तीन साथियों को लेकर तट पर पहुंचा जिन्होंने रेगिन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया जिसके बाद उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























