
👁 0 views Views
खेतों पर लगे सौर ऊर्जा पैनल का कंट्रोलर चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अब खेतों पर सौर ऊर्जा संचलित नलकूप लगवाना किसानों के लिए चुनौती पूर्ण हो रहा है क्योंकि चोर अब सौर ऊर्जा पैनल का कंट्रोलर चोरी कर रहे हैं जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा का है जहां के रहने वाले किसान जयपाल ने बताया कि उनके खेत गांव डेहरा कुटी के जंगल में स्थित है। फसलों की सिंचाई के लिए उन्होंने खेतों पर सौर ऊर्जा संचालित नलकूप लगवाया हुआ है। एक सप्ताह पहले चोरों ने सोलर पैनल लगा कंट्रोलर चोरी कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601



























