
👁 0 views Views
चार करोड़ से बनेंगे छह आवासीय भवन, विधायक ने किया शिलान्यास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली में लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ की लागत से छह आवासीय भवनों का निर्माण होगा जिसका सोमवार को विधायक हापुड़ सदर विजयपाल आढ़ती ने पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि चितौली रोड़ स्थित डाक घर में लोकनिर्माण विभाग 4 टाइप के 6 आवासीय भवनों (लागत लगभग 4 करोड़ रुपए) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, अनिल त्यागी, ब्रजपाल सिंह सहित लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069



























