वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर रेलवे की ज़मीन पर चल रहे अवैध निर्माण को रोकने गई आर.पी.एफ. को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि हापुड़ में फ्री गंज रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में लेंटर डालने की तैयारी की जा रही थी। मामले की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी RPF के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण को रुकवा दिया। रेलवे का कहना है कि ज़मीन रेलवे की है जिसपर अवैध रुप से निर्माण किया जा रहा था। रेलवे का कहना है कि इस ज़मीन का मामला फिलहाल कोर्ट में है।
जैसे ही निर्माण को रोका गया मौके पर मौजूद लोगों ने रेलवे अधिकारी का विरोध किया। निर्माणाधीन जमीन पर महिला बैठ गयी और अधिकारियों का जमकर विरोध किया। कुष्ट आश्रम में रह रहे लोगों का आरोप है कि वह कई वर्षों से यहां रह रहे है और नगर पालिका द्वारा उनके मकानों का निर्माण कराया जा रहा था जिसको रेलवे अधिकारियों ने रुकवा दिया है।
कुष्ट आश्रम में रहने वाले लोगों ने रेलवे पर आरोप लगाया कि जमीन रेलवे की नहीं है और रेलवे अधिकारी जबरन निर्माण कार्य रुकवा रहे हैं। विरोध कर रहे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद RPF अधिकारियों ने ज़मीन से हटाया।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606
























