
दुर्गा सप्तमी पर हवन का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर प्रांगण में सोमवार को शारदीय नवरात्रों के पावन पर्व पर दुर्गा सप्तमी को माता रानी के हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया। हवन पंडित नंदकिशोर शास्त्री, आचार्य देवी प्रसाद तिवारी द्वारा श्रद्धालुओं से पूर्ण आहुति कराई गई।श्रध्दालुओ ने विश्व कल्याण की कामना की।इसके उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, बिजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, खैलेंद्र सैनी, लाल राज किशोर, रीमा गुप्ता, कोमल, दीपाली, अंजलि सैनी आदि मौजूद रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























