
बाबूगढ़ पुलिस ने 5 लाख के अवैध पटाखे पकड़े
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने चार से पांच लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। इसी क्रम में जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला चौकी पर तैनात दरोगा नीरज कुमार ने अपनी टीम के साथ एक ठिकाने पर दबिश देकर 4 से 5 लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखे बरामद कर लिए।दरोगा नीरज कुमार ने मामले की जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिसबल ने कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 48 वर्षीय है सुनील उर्फ पप्पू पुत्र क्रांति प्रसाद निवासी कुचेसर रोड चोपला थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने पांच लाख रुपए कीमत के पटाखे बरामद किए हैं।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020































