
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों का भंडारण करने के आरोप में दो आरोपियों को दबोचा है जिनके कब्जे से पुलिस ने दो लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखों से भरे 50 कार्टून बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम आकाश पुत्र रोहतास निवासी जसरूप नगर हापुड़ और मोहित पुत्र महेंद्र निवासी मोहल्ला आदर्श नगर हापुड़ है जो बिना लाइसेंस के अवैध पटाखों का भंडारण कर रहे थे।
आपको बता दें कि क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा और हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने शनिवार को हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित जसरूप नगर में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारा जहां मकान के कमरे में अवैध पटाखों को भंडार किया जा रहा था। लाइसेंस के बिना अवैध रूप से पटाखे जमा किए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दिवाली पर मुनाफा कमाने के लालच में आरोपियों ने अवैध पटाखों का भंडारण शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में छापा मार कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने अवैध पटाखों के 50 कार्टन बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241






























