
हापुड़ विधायक ने छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को सिलाई मशीने वितरित की
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): भारत के प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को हापुड़ में आयोजित एक सादे समारोह में हापुड़ के भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने छात्राओं को पचास साइकिलें, महिलाओं को 25 सिलाई मशीन तथा अन्य छात्राओं को कापियां, रजिस्टर आदि वितरित की गई। थाना हापुड़ देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने छात्राओं व महिलाओं को मिशन शक्ति-5 के बारे में जानकारी दी और कहा कि पुलिस सदैव आपके साथ है।
भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि ऐसी बालिकाएं जो गांवों से पढ़ने के लिए हापुड़ आती है और रोजाना वाहनों आने जाने का खर्च सहन करने की स्थिति में नही है ऐसी पचास चयनित छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गई। तथा ऐसी महिलाएं जो आत्मनिर्भरता के लिए प्रयत्नशील है उन्हें 25 सिलाई मशीने भेंट की गई है। जबकि अन्य छात्राओं को कापी, स्टेशनरी आदि वितरित की गई है। विधायक ने उपस्थित जन को आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए तथा जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिए संकल्पबद्ध है।
भारतीय जनता पार्टी के जनपद हापुड़ के जिलाप्रभारी सत्यपाल सैनी ने समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हापुड़ के भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते है। उन्होंने लोगों से दशहरा व दीपावली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग स्वदेशी खरीदे व स्वदेशी बेचे तथा भारत को विकसित राष्ट्र व आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी का इस्तेमाल करें। समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग, कपिल सिंघल, सुनील वर्मा, हेमत सैनी, शशांक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























