
हापुड़ में सब्जी चोरों का आतंक, पिकअप में लादकर ले गए 72 हजार की सब्जी
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में सब्जी चोरों का आतंक है। सब्जी चोरों ने अब दो आढ़तियों की फर्म के बाहर रखी करीब 70 से 75 हजार की सब्जी को चोरी कर लिया और पिकअप में लादर फरार हो गए। इस दौरान पल्लेदारों से चोरों का आमना-सामना भी हुआ लेकिन लोहे की रोड के बल पर पल्लेदार को हड़काकर आरोपी भागने में कामयाब रहे। चोरी की घटना से आढ़तियों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने चौकीदारों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। इससे पहले भी नवीन मंडी में चोरों ने 15 सितंबर की रात को एक फर्म में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
मामला शुक्रवार की देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास का है जब एक पिकअप में सवार दो चोर हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित नवीन मंडी पहुंचे। बेरोकटोक चोर भीतर दाखिल हुए जहां उन्होंने आढ़ती दामोदर दास निवासी सोटावाली की आढ़त के बाहर रखे अरबी के 26 कट्टे चुरा लिए। इससे दामोदरदास को करीब 32,000 रुपए का नुकसान हुआ।
आरोपियों ने हापुड़ के त्यागी नगर निवासी राजपाल खटीक की फर्म के बाहर रखी 8 बोरिया अदरक, शिमला मिर्च के चार कार्टून चुरा लिए। राजपाल की आढ़त धनपतलाल धर्मपाल के नाम से है जिन्हें करीब ₹40,000 का नुकसान हुआ है।
देर रात करीब 1:30 बजे पल्लेदार लक्ष्मण की आंखें खुल गई तो उसका चोरों से आमना सामना हुआ। इस दौरान एक चोर को तो लक्ष्मण पल्लेदार ने पकड़ लिया लेकिन दूसरा रोड लेकर आ गया जिसके बाद दोनों चोर भागने में कामयाब रहे।
क्षेत्र में चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही है जिससे आढ़तियों में बेहद नाराजगी है। चोरों ने हाल ही में 15 सितंबर की रात नंदकिशोर एंड संस में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फर्म के संचालक चंद्र प्रभव ने शिकायत देकर कार्रवाई की भी मांग की थी।
चोर शुक्रवार की देर रात आए जिन्होंने जमकर उत्पात मचाया और यहां-वहां ताकझाँक की। यह चोर मैक्स पिकअप गाड़ी में सब्जी चोरियां कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733





























