
पिलखुवा: टीसी लेने आए छात्र पर हमला, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक स्कूल से शुक्रवार को टीसी लेने आए छात्र पर हमलावरों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिलखुवा के मोहल्ला प्रहलादनगर निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका बेटा फैरान पिलखुवा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। शुक्रवार को स्कूल से फैरान टीसी लेने के लिए आया था। इस दौरान पड़ोस के गांव के कुछ हमलावरों ने बेटे को रोका और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में




























