
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने किसान दिवस पर एक कंपनी द्वारा किसानों का भुगतान न करने का मुद्दा उठाया। एकलव्य ने कहा कि “ग्राम मुरादपुर, कन्हिया, भगवानपुर, असोड़ा सहित कई क्षेत्रों के किसानों का बकाया महीनों से लटका हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार से मुलाकात की। बैठक में उद्यान अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक से संबंधित कंपनी पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।
बैठक में मुख्य रूप से संदेश गिल, सुखपाल सिंह, मोनू चौधरी, मनवीर सिंह, मदनपाल, ललित कुमार, गुड्डू चौधरी, अंकित चौधरी, कमलेश, रामनिवास त्यागी, सरमेला, पुष्पेंद्र आदि किसान उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























