
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसकी निशान देही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मोहम्मद सरफराज उर्फ फर्रु पुत्र सलीम निवासी फरीदनगर पुस्त चौकी के पीछे अंसरियान इशाक नगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद है जिसके कब्जे से पुलिस ने असलहा भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गांधी विहार कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के समीप से गिरफ्तार किया है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ






























