
जैन धर्म की धार्मिक प्रतियोगिता मे मीनू जैन, रेखा जैन, मनीषा जैन तथा मंजू जैन विजयी रही
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आचार्य 108 श्री नमोस्तु सागर जी महाराज, ब्रम्हचारिणी रचना दीदी, गुरू भक्त जतिन जैन के सानिध्य मे नमोस्तु भवन पर धार्मिक प्रतियोगिता ‘ छुक छुक रेल चली ‘ का आयोजन हुआ। उपस्थित गुरू भक्तो को चार वर्गो मे विभक्त कर चार स्टेशन- सम्मेद शिखर जी, महावीर जी, अयोध्या धाम तथा पुण्य स्थली बनाये गए, रेल गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचने पर आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज द्वारा धार्मिक प्रश्न पूछे गए, गलत उत्तर देने वाले आउट होते गए, अन्त मे चार प्रतियोगी शेष बचे। मीनू जैन, रेखा जैन, मनीषा जैन, मंजू जैन को विजयी घोषित कर पारितोषिक प्रदान किए गए।
शुक्रवार प्रातःकाल श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे शान्तिधारा अभिषेक तथा विधान पाठ का आयोजन हुआ।
शुक्रवार मुनि जी की आहार चर्या श्री चंडी धाम समिति के मंत्री मोहित जैन अचार वालो के न्यू शिवपुरी आवास पर हुई। जैन समाज तथा चंडी धाम समिति के अनेक भक्त उपस्थित हुए।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























