
रामलीला में जुआ, पुलिस मूक दर्शक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला महोत्सव में संचालित जुए के ठिकानों पर दर्शकों को जमकर लूटा जा रहा है और पुलिस मूक दर्शक बनी है। रामलीला परिसर में जुए का एक नहीं बल्कि चार अड़े संचालित हैं। सभी संचालक परस्पर एक दूसरे से जुड़े हैं। भाग्य आजमाने के लिए नौजवान, मजदूर आदि की भीड़ इन ठिकानों पर देखी जा रही है। एक ठिकाने पर 60 रुपए में 8 रिंग दिए जाते हैं और उन्हें फेंका जाता है। रिंग में फंसे आइटम और नंबर के हिस्से से उसे इनाम, गिफ्ट आदि दिया जाता है। ठिकाने पर पहुंचे नौजवान बार-बार भाग्य आजमाने के लिए जेब खाली करके ही पीछे हटता है।
इसके साथ लकी ड्रा के नाम पर 50 रुपए के 6 बॉल का गेम खिलाया जाता है। शायद ही कोई इस गेम को जीतता है। अन्य दो ठिकानों पर गिलास गिराए जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि चारों ठिकानों पर रोजाना लाखों रुपए की हार जीत हो रही है नागरिकों ने जुए के ठिकानों को बंद करने की मांग की है।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209


























