
जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com):जेएमएस ग्रुप के मैनेजमेंट डॉ. आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव डॉ रोहन सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम, चीफ़ गेस्ट डिस्ट्रिक्ट हापुड़ ड्रग इंस्पेक्टर हरमेन्द्र चौधरी, चीफ़ फार्मासिस्ट नीरज सैनी, चीफ़ फार्मासिस्ट जी. पी. गौतम, जेएमएस इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ धीरज कुमार, फार्मेसी कॉलेज के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनञ्जय तोमर आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जेएमएस ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम ने बताया की सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओ ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया।
डिस्ट्रिक्ट हापुड़ ड्रग इंस्पेक्टर हरमेन्द्र चौधरी, चीफ़ फार्मासिस्ट नीरज सैनी, चीफ़ फार्मासिस्ट जी पी गौतम ने अपने व्याख्यान में वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे सेलिब्रेट करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओ को विषय वस्तु “थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट” पर गहनता से जानकारी दी।
मॉडल प्रस्तुति संयोजन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय-आदित्य भारद्वाज, वंश कश्यप, ऋषभ चौधरी बी.फार्म प्रथम वर्ष रहे। सूत्रीकरण विकास रचना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय – रिया, भूमि गुप्ता बी.फार्म तृतीय वर्ष रहे। पोस्टर प्रस्तुति संयोजन प्रथम- बुशरा बी.फार्मा प्रथम वर्ष रहे। फार्मा रंगोली संयोजन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय – वंशी, अभिनव, फैज़ बीफार्म प्रथम वर्ष रहे।
संस्थान के मैनेजमेंट डॉ. आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर ने छात्र छात्राओ द्वारा निर्मित वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे से सम्बंधित पोस्टर व मॉडल के प्रस्तुतीकरण पर बधाई देते हुए उनको प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम में बीफार्म व डीफार्म के छात्र छात्राये, प्राध्यापकगण, प्राचार्य व निदेशक उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम के अंत मे फार्मेसी हैड धनंजय तोमर ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान के सभी प्रध्यापकों चंचल चौरसिया, हुसैन अहमद, शिवा शर्मा, कोमल, फैजान आलम, पंकज तोमर, नीलू शिशोदिया, मो. नदीम, पंकज चौधरी एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























