
बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कंदोला में चार व्यक्तियों ने बाप-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कंदोला निवासी अमित राणा ने बताया कि रविवार की शाम उसके पिता कृष्णपाल किसी काम से जा रहे थे। गांव के बाबू सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। कृष्णपाल ने बाबू को रोका तो उसने अपने पिता गौतम और दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। जब अमित अपने पिता को बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























