
फोजिया की मौत के मामले में ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को पीट कर उसकी हत्या करने का आरोप है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने देहात थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच जारी है।
मौहल्ला मजीदपुरा निवासी हसीना ने बताया कि साल 2021 में उसकी बेटी फोजिया की शादी गांव सुल्तानपुर निवासी एक युवक से उसकी शादी हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर पीड़िता को प्रताड़ित करते।
मामला 12 सितंबर का है जब फोजिया ने अपनी बहन चांदनी को फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं जिसके बाद चांदनी ने तुरंत परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिजन फौजिया के ससुराल पहुंचे तो पता चला कि फौजिया दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने फोजिया का पोस्टमार्टम कराया जिसमें गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। सोमवार को फौजिया के मायके वाले देहात थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069






























