
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में सोमवार को 15 महीने की एक बच्ची खेलते-खेलते गहरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में पानी भरा था जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मोहल्ले में स्थित घरों का पानी एक गहरे गड्ढे में जाता है। गड्ढे में अक्सर पानी भरा रहता है। मामला सोमवार का है जब 15 महीने की मरियम पुत्री चांद घर के पास खेल रही थी। तभी घर के पास स्थित गड्ढे में खेलते-खेलते गिर गई। गड्ढे में पानी भरा था जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को तलाशने के लिए परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो बच्ची की हालत देख कोहराम मच गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
जिस घर के आंगन में हस्ती-खेलती बिटिया की किलकारी गूंजती थी आज वहां पर मातम पसरा है। चारों तरफ परिजनों की चीख गूंज रही हैं। बच्ची अब हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है। क्षेत्रवासी एकत्र हुए और परिजनों को सांत्वना दी।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ
























