
गढ़मुक्तेश्वर में धान मंडी के पास जाम से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में धान की आवकें बढ़ने लगी हैं और साथ ही मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध होने लगा है।
गढ़मुक्तेश्वर में सड़क किनारे ही धान का कारोबार होता है। करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाली मंडी में व्यापारियों व किसानों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। जिस कारण धान व अन्य जींस का कारोबार सड़क किनारे होता है। सुबह के वक्त रोजाना वाहनों का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिकों व छात्रों को जूझना पड़ता है और उन्हें अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचने पर विलंब हो जाता है। नागरिकों की मांग है कि कस्बे को जाम से मुक्ति दिलाई जाए।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020























