
ओम दत्त आर्य आर्य उपप्रतिनिधि सभा के प्रधान निर्वाचित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य उपप्रतिनिधि सभा,जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों का चुनाव हापुड में रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश आर्य तथा विजेंद्र गर्ग की देखरेख में हुआ।
प्रधान पद पर ओम दत्त आर्य (ततारपुर),मंत्री पद पर जगवीर सिंह आर्य (सीतादेई),कोषाध्यक्ष पद पर पवन आर्य (हापुड़) लेखानिरीक्षक पद पर संदीप आर्य (हापुड़) निर्वाचित हुए।यह चुनाव प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर अशोक कुमार आर्य, सुरेंद्र गुप्ता, सुंदरलाल, सुभाष चंद्र मित्तल, निरंजन शास्त्री, महेश आर्य, रविंद्र उत्साही, राकेश कुमार गुप्ता, अनिल आर्य, सुरेश सिंघल, अमित शर्मा, श्रीमती वीना आर्या, श्रीमती प्रतिभा भूषण, श्रीमती रेखा गुप्ता, भगवान त्यागी, श्रीमती पुष्पा आर्या, संजय शर्मा, विजयपाल सिंह, रामाश्रे शर्मा सहित अनेक आर्य समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241























