
मां चंडी पालकी का जगह-जगह हुआ पूजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र के पहले दिन मां चंडी जी की पालकी यात्रा सोमवार को जिस भी मार्ग से निकली नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने पालकी का पूजन कर हापुड़ वासियों को निरोगी रखने की प्रार्थना की।
मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में सोमवार की भोर में मां चंडी जी पालकी का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई फिर समिति के सेवादारों ने पालकी को अपने-अपने कंधे पर धारण किया। चंडी मैया की जय के उद्घोष के साथ सेवादार पालकी यात्रा को चंडी मंदिर से लेकर मीनाक्षी रोड, अयोध्यापुरी,तगासराय, ब्रह्नान, खारी कुआं से होते हुए चंडी मंदिर पर विश्राम किया। मां चंडी जी की पालकी जिस भी मार्ग से निकली घरों के बाहर पूजन सामग्री को लेकर खड़े इंतजार कर रहे भक्तों ने पालकी का पूजन किया और महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। महंत रविंद्र उर्फ पोपट, दीपेश, नवीन आनंद, रविंद्र बिजली वाले, मनु गर्ग, अखिल, महेश, विनीत, चिराग, कुश, वासु, दीपेश जैन, सागर माकन, हनु, वासु गोयल आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































