
हापुड़, सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में 27 सितंबर को होने वाली भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की पंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए हैं। संगठन का आरोप है कि कुछ लोगों ने पोस्टर को फाड़ दिया। ऐसे में संगठन ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी कार्यकर्ताओं व पदाधिकरियों के साथ हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंचे और मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पोस्टर को फाड़ा गया है जिस पर किसान नेता की फोटो भी लगी है। ऐसे में पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करें। किसानों ने पुलिस से सीसीटीवी आदि की जांच की मांग की है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241

































